Champion Team India met PM Modi: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत हासिल करने के बाद चैंपियन टीम आज गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। जिसके बाद होटल में कुछ घंटे आराम करने के बाद टीम के खिलाड़ी 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। जहां पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
पढ़ें :- फॉर्म 6 में बदलाव पर राहुल का ECI और TCS से सवाल- क्या ऐसा करने के लिए उन पर दबाव डाला गया?
प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी और टीम इंडिया के खिलाड़ियों की इस मुलाकात का एक खास वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी को खिलाड़ियों से मिलते, उनसे मुलाकात करते और अनुभवों को साझा करते देखा जा सकता है। वहीं, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट रवाना हो गयी। जहां से मुंबाई के लिए उड़ान भरेंगे।
TEAM INDIA MEETS PM NARENDRA MODI.
pic.twitter.com/tCotFhi4QP — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 4, 2024
पढ़ें :- अफगानिस्तान में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
बता दें कि मुंबई में गुरुवार शाम मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन होना है। जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी शामिल होंगे।