Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PM Kisan19th Installment : पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में भेजे 2000 रुपये, लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

PM Kisan19th Installment : पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में भेजे 2000 रुपये, लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

By santosh singh 
Updated Date February 24, 2025

PM Kisan 19th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार सरकार ने 22,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं, जो सालाना 6,000 रुपये होता है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों को दी जाती है।

पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं

अगर आप यह देखना चाहते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान की 19वीं किस्त आई या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

कैसे चेक करें लाभार्थी स्टेटस?

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

दाईं ओर ‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करें।

पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, नागपुर से लखनऊ लेकर रवाना पुलिस

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें, कैप्चा कोड भरें और ‘Get Data’ पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर आपकी भुगतान स्थिति दिख जाएगी।

लाभार्थियों की सूची में अपना नाम कैसे देखें?

pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

‘Beneficiary List’ टैब पर क्लिक करें।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल

अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।

‘Get Report’ पर क्लिक करें और आपकी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी,

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

pmkisan.gov.in पर जाएं।

‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें।

मांगी गई सभी जानकारी भरें और सबमिट करें।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा

आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके।

कौन-कौन इस योजना के पात्र हैं?

भारतीय नागरिक होना चाहिए।

उसके पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।

वह लघु या सीमांत किसान होना चाहिए।

किसी सरकारी विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं होना चाहिए, जिसकी पेंशन 10,000 रुपये या उससे अधिक हो।

पीएम किसान योजना अब तक की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना बन चुकी है, जिससे करोड़ों किसानों को लाभ मिल रहा है। अगर किसी किसान को योजना से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो वह हेल्पलाइन नंबर 155261 और 011-24300606 पर कॉल कर सकता है।

पढ़ें :- यूपी में वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, पीलीभीत में 13 हजार लोगों के नाम बदलने का दावा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...
Advertisement

संबंधित खबरें:

  • एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं
  • Shiva Sharma Murder Case : श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, नागपुर से लखनऊ लेकर रवाना पुलिस
  • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल
  • यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा
  • यूपी में वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, पीलीभीत में 13 हजार लोगों के नाम बदलने का दावा
  • Bajaj Pulsar N250SS:  Bajaj ने लॉन्च की नई Pulsar N250SS , जानें डिस्प्ले, गियरबॉक्स और 4 वॉल्व इंजन
  • SBI के 3,800 से अधिक ग्राहकों का डार्क वेब पर डेटा लीक, कांग्रेस बोली-मोदी-शाह साइबर सिक्योरिटी का लाख ढिंढोरा पीट लें, साइबर अटैक ने खोली पोल
  • Nepal bans Priyagold biscuits :  नेपाल में बैन हुआ भारत का प्रियागोल्ड बिस्किट ,  बिक्री और वितरण लगी रोक
  • गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंची सारा अली खान फफक-फफक कर रोने लगी; आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान
  • UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा
Advertisement

पर्दाफाश

Back to top