PM Modi Bhutan Visit 2nd Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के भूटान दौरे (Bhutan Visit) का आज शनिवार को दूसरा दिन है। यहां पर अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी मौजूद रहे। उन्होंने अस्पताल बनाने के लिए पूरी फंडिंग करने के लिए भारत सरकार का आभार जताया।
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
अस्पताल के उद्घाटन से पहले एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कहा, ‘थोड़ी देर में, प्रधानमंत्री (मोदी) इस अद्भुत अस्पताल का उद्घाटन करने जा रहे हैं। ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मातृ एवं शिशु अस्पताल को पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।’ तोबगे ने आगे कहा, ‘यह अस्पताल भूटान के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और खासकर हमारी माताओं और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।’
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पड़ोसी प्रथम की नीति के तहत भारत-भूटान के अनूठे संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 22 और 23 मार्च को भूटान की राजकीय यात्रा पर पहुंचे हैं। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए 10,000 करोड़ के बड़े सहायता पैकेज का ऐलान किया, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत हुए हैं।