Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी नें दिखाई हरी झंडी

टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी नें दिखाई हरी झंडी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Jamshedpur: पीएम मोदी ने टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन (Tatanagar Junction Railway Station) पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को सदैव जनता और गरीबों के कल्याण की चिंता रहती है।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

आपको बता दें, जब नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पहली बार प्रधानमंत्री बने तब PM आवास योजना शुरू की गई। गरीबों को पक्के मकान मिले कोई गरीब कच्चे घर में ना रहे, ये सपना उन्होंने पीएम आवास योजना (PM Housing Scheme) के माध्यम से पूरा करना शुरू किया।’

पीएम मोदी ने झारखंड के टाटानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त भी जारी की।

 

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
Advertisement