वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी मेंहदीगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि काशी के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के बहुत माैके मिले हैं। उन्होंने कहा कि 2036 में ओलंपिक भारत में हो हम इसके लिए लगे हुए हैं, लेकिन ओलंपिक में मेडल चमकाने के लिए मेरे काशी के नाैजवानों आपको अभी से तैयारी करनी होगी। इसीलिए बनारस में नए स्टेडियम बन रहे हैं। युवा साथियों के लिए अच्छी फेसिलिटी बन रही है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
काशी का तेजी से चहुंमुखी विकास हो रहा है। इसी कड़ी में आज विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। https://t.co/6vY4qCCLYp
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2025
नए स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स को जिक्र करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि वाराणसी के सैकड़ों खिलाड़ी उसमे ट्रेनिंग ले रहे हैं। काशी सांसद खेल प्रतिभागियों को इस खेल के मैदान में अपना दम दिखाने का भी माैका मिला।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
यूनीटी माॅल का किया जिक्र
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और काशी उसकी सबसे सुंदर तस्वीर है। काशी के हर मोहल्ले में भारत का एक अलग रंग दिखता है। मुझे खुशी है कि काशी तमिल संगमम (Kashi Tamil Sangamam) जैसा आयोजन यहां होता है। यहां पर एकता माॅल बनने जा रहा है, जहां भारत के अलग-अलग जिलों के उत्पाद एक ही छत के नीचे मिलेंगे। कहा कि काशी की पुरातन आत्मा को आधुनिक काया से जोड़ते रहना है। अंत में नमः पार्वती पतये हर-हर महादेव से पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने भाषण को विराम दिया।