Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी ने आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का किया उद्घाटन

PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी ने आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का किया उद्घाटन

By शिव मौर्या 
Updated Date

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया। साथ ही वो यहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किए। दूसरी तरफ, सिगरा स्टेडियम में लोग पीएम मोदी को सुनने के लिए जुटने लगे हैं।

पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : लखनऊ पुलिस की पकड़ से दूर श्रद्धा दुबे, डीसीपी और इंस्पेक्टर के बाद अब पुलिस कमिश्नर का एसीपी हजरतगंज पर बड़ा एक्शन, पद से हटाया

वहीं, पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेता मौजूद हैं। बता दें कि, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी दूसरी बार वाराणसी पहुंचे हैं। पीएम मोदी वाराणसी को कई बड़ी योजनाओं का तोहफा देंगे।

पढ़ें :- सोनौली के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे बैजू यादव, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

वहीं, पीएम की अगवानी करने आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सड़क बनाने में पूरे देश में नंबर वन पर चल रही है। सड़क सुरक्षा के माध्यम से हम लोगों को आगाह और अपील भी कर रहे हैं। कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। अन्य विकल्पों पर विचार किए जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हम लोगों को सेफ जर्नी दें।

Advertisement