Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों से मिले PM मोदी, कहा-Teachers Day हमारे समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करने का है दिन

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों से मिले PM मोदी, कहा-Teachers Day हमारे समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करने का है दिन

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों से शुक्रवार को मुलाकात की। उन्होंने बातचीत का एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। पीएम मोदी ने कहा, #TeachersDay हमारे समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करने का दिन है। यह डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देने का दिन भी है।

पढ़ें :- CM योगी ने शिक्षक दिवस पर दी बधाई, कहा-नवाचार से नई पीढ़ी का गढ़ रहे भविष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों से शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से अपने सार्वजनिक भाषण कौशल को बेहतर बनाने का सुझाव मांगा। पीएम मोदी ने कहा कि, अगर मैं आपका विद्यार्थी होता और एक कुशल वक्ता बनना चाहता, तो आप मुझे क्या सुझाव देतीं? मुझे क्या करना चाहिए? इस सवाल के जवाब में अध्यापिका ने कहा कि आपको पहले कॉन्फिडेंस होना है। इसके बाद वहां मौजूद सभी शिक्षिक हंसने लगे। इस खुशनुमा माहौल में पीएम मोदी भी हंसने लगे। इसके बाद शिक्षिका ने कहा हंसते हुए कहा कि सर, आपका औरा इतना देखकर मुझे ही डाउट हो गया।

वहीं, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि, छात्रों को नशे के खतरे और उसके बुरे प्रभाव के बारे में जागरूक करें। बड़े शहरों और विश्वविद्यालयों में ये पता लगाना मुश्किल होता है कि कोई बच्चा नशे की चपेट में कैसे आया। ऐसी स्थिति में शिक्षकों को इसको लेकर जागरूकता फैलाना चाहिए। इसके साथ ही, शिक्षकों से अपील की कि वो बच्चों में होने वाले छोटे छोटे बदलाव को भी देखें।

 

Advertisement