Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. पीएम मोदी ने पंकज उधास को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से करती थीं बात, भारतीय संगीत के थे प्रकाश स्तंभ

पीएम मोदी ने पंकज उधास को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से करती थीं बात, भारतीय संगीत के थे प्रकाश स्तंभ

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) का सोमवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। यह जानकारी उनकी बेटी नयाब ने दी। पंकज उधास (Pankaj Udhas)  72 वर्ष के थे। वह ‘चिट्ठी आई है’ और ‘जिएं तो जिएं कैसे’ जैसे गीतों और गजलों के लिए जाने जाते हैं।  पंकज उधास (Pankaj Udhas) का ब्रीच कैंडी अस्पताल में पूर्वाह्न 11 बजे के करीब निधन हो गया। उधास ने ‘नाम’, ‘साजन’ और ‘मोहरा’ सहित कई हिंदी फिल्मों में पार्श्व गायक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित कई शीर्ष नेताओं ने पंकज उधास (Pankaj Udhas)  के निधन पर शोक जाहिर किया है। पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ वर्षों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीतें याद हैं। उन्होंने आगे लिखा कि पंकज उधास के जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने लिखा कि पंकज उधास (Pankaj Udhas)  ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी ग़ज़लों और गीतों ने हर उम्र और वर्ग के लोगों के दिलों को छुआ। आज उनके चले जाने से संगीत की दुनिया में एक बड़ी रिक्तता आई है, जिसे लम्बे समय तक भर पाना मुश्किल है। वे अपने गीतों और ग़ज़लों के माध्यम से सदैव हमारे बीच रहेंगे। मैं शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। ॐ शांति शांति।”

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने भी पंकज उधास (Pankaj Udhas)  के निधन शोक व्यक्ति करते हुए लिखा कि प्रख्यात गायक, ‘पद्मश्री’ पंकज उधास का निधन अत्यंत दुःखद एवं संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

पंकज उधास का मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

पंकज उधास (Pankaj Udhas)  की बेटी नयाब ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया कि ‘बहुत भारी मन से, हम आपको पद्मश्री पंकज उधास (Padmashree Pankaj Udhas) के 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के कारण दुखद निधन होने की सूचना दे रहे हैं। पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।

Advertisement