PM Modi Road Show : लोकसभा चुनाव-2024 के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तूफानी दौर जारी है। प्रधानमंत्री मोदी आज कानपुर में रोड शो कर रहे हैं। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभाओं से होकर गुजरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाड़ी के बाहर से लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी के आगमन पर मुस्लिम महिलाएं भी स्वागत करने पहुंची।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
चकेरी एयरफोर्स एयरपोर्ट से हरजेंद्र नगर होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रामादेवी की ओर रवाना हो गया है। सभी विधायक, भाजपा नेता साथ में मौजूद रहे।
पीएम मोदी के स्वागत के लिए हरजेंद्र नगर चौराहे पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा मंच लगाया गया है। इसमें विकास की उपलब्धियां को दर्शाया गया है। साथ ही, बच्चों ने विकसित भारत तस्वीर की झांकी भी लगाई है।
कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। यह शाम 7 बजे तक चलेगा। सीएम योगी भी उनके साथ हैं। रोड शो गुमटी इलाके से शुरू हुआ और 1.8 किमी दूर खोया मंडी में खत्म होगा। पीएम का रोड शो जिस इलाके से गुजरेगा, वह सिख बहुल एरिया है।
कानपुर लोकसभा सीट से रमेश अवस्थी प्रत्याशी हैं। वहीं, अकबरपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र सिंह भोले प्रत्याशी है। कानपुर, अकबरपुर, कन्नौज, फर्रूखाबाद, इटावा में 13 मई को मतदान होना है। प्रधानमंत्री के रोड शो से इन सभी सीटों पर सीधा असर पड़ेगा।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप