Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Video : पीएम मोदी, बोले-मोबाइल पर थोड़ी मिट्टी डालो,फोन तुरंत दे देता है उसकी गुणवत्ता रिपोर्ट, कांग्रेस ने कहा एंटायर पॉलिटिक्स साइंस का कमाल

Video : पीएम मोदी, बोले-मोबाइल पर थोड़ी मिट्टी डालो,फोन तुरंत दे देता है उसकी गुणवत्ता रिपोर्ट, कांग्रेस ने कहा एंटायर पॉलिटिक्स साइंस का कमाल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 नवंबर 2026 आयोजित ‘किसान तक भारत कृषि सम्मेलन’ (Kisan Tak Bharat Agriculture Conference) को संबोधित करते हुए  पीएम मोदी ने कहा था कि अब मृदा परीक्षण (Soil testing) के लिए मोबाइल फोन पर वो व्यवस्था बन रही है कि मोबाइल फोन पर थोड़ी मिट्टी डाल दीजिए, मोबाइल फोन तुरंत रिपोर्ट दे देता है कि आपकी मिट्टी किस फसल के योग्य है और किस फर्टिलाइजर की कितनी जरूरत है? पीएम नरेंद्र मोदी के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी ने एक्स पोस्ट पर ​बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- असदुद्दीन ओवैसी पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कसा तंज, बोले- यूपी के लोग जानते हैं उनकी पतंग की डोर कहां से हिलती है?


हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि तकनीक और मिट्टी की जांच (Soil Testing) को लेकर दिए गए एक बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस की प्रमाणिकता परखने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने ग्रोक सवाल किया। ग्रोक ने कहा कि नहीं, सामान्य मोबाइल पर सीधी मिट्टी डालने से जांच नहीं होती। मगर सेंसर-आधारित पोर्टेबल डिवाइस (जैसे NIR स्पेक्ट्रोस्कोपी वाले) मोबाइल से जुड़कर थोड़ी मिट्टी डालते ही पोषक तत्व, फसल उपयुक्तता और खाद की मात्रा बता सकते हैं। IIT कानपुर जैसी जगहों पर ऐसी तकनीकें पहले से हैं और आगे सस्ती AI-सेंसर वाली व्यवस्थाएं विकसित हो रही हैं। ‘भू-परीक्षक’पोर्टेबल डिवाइस में मिट्टी डालकर मिट्टी कि जांच की जाती है।

पढ़ें :- 2027 में यूपी से योगी को, फिर 2029 में नरेंद्र मोदी को दिल्ली की सत्ता से हटाएंगें : असदुद्दीन ओवैसी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने किसानों के लिए विकसित हो रही नई मोबाइल और सेंसर-आधारित तकनीक का जिक्र करते हुए कहा कि आज तकनीक इतनी आगे बढ़ गई है कि किसान अपने मोबाइल फोन पर (या उससे जुड़े उपकरण में) थोड़ी सी मिट्टी डालें, तो फोन उन्हें तुरंत रिपोर्ट दे देता है कि मिट्टी कैसी है, उसमें कौन सी फसल उगाई जा सकती है और किस खाद की कितनी जरूरत है।

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि एंटायर पॉलिटिक्स साइंस का कमाल

विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने पीएम मोदी के बयान का शाब्दिक अर्थ निकालते हुए इसे सीधे स्मार्टफोन की स्क्रीन पर मिट्टी डालने से जोड़ा है और तंज कसते हुए इसे उनकी डिग्री के संदर्भ में ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ (Entire Political Science) का कमाल बताया है।

पढ़ें :- 'भारत समिट' राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- अगर मैं कहूं कि लोकसभा चुनाव 2014 में विपक्ष सदमे में था, तो यह गलत नहीं होगा

नाले से गैस’ और ‘स्पेस टेक्नोलॉजी’ की अपार सफलता के बाद पेश है… मिट्टी डालो, फोन बर्बाद करो टेक्नोलॉजी : कांग्रेस 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) और अन्य आलोचकों ने इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक व्यंग्यात्मक वीडियो साझा किया गया है, जिसे “मोदी सरकार की मिट्टी डालो, फोन बर्बाद करो टेक्नोलॉजी” नाम दिया गया है।

तकनीकी पहलू और समर्थकों का पक्ष

समाचार रिपोर्ट्स और समर्थकों के अनुसार, प्रधानमंत्री के बयान को सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ में पेश किया गया है। उनका आशय सीधे मोबाइल स्क्रीन पर मिट्टी रखने से नहीं, बल्कि उभरती हुई मोबाइल और सेंसर-आधारित मृदा परीक्षण तकनीक (Mobile and Sensor-based Soil Testing) से था।

पढ़ें :- भूख से ऐसा तड़पा कि सड़क हादसे में मरे कुत्ते का मांस खा गया, ओडिशा से आया हैरान करने वाला मामला

कैसे काम करती है यह तकनीक?

आधुनिक कृषि-तकनीक (Agri-Tech) में ऐसे पोर्टेबल सेंसर और छोटे उपकरण विकसित किए जा रहे हैं जो स्मार्टफोन से जुड़ते हैं। इन उपकरणों में मिट्टी का नमूना डालने पर सेंसर उसका विश्लेषण करते हैं और मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान को तुरंत मिट्टी की गुणवत्ता और आवश्यक उर्वरकों की रिपोर्ट उपलब्ध कराते हैं।

Advertisement