Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. PM मोदी ने बालेंद्र शाह से की बात, कहा-भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार

PM मोदी ने बालेंद्र शाह से की बात, कहा-भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को आई अचानक भीषण बाढ़ से तबाही मच गयी है। भीषण बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग लातपा हो गए हैं। लापता लोगों में 291 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें 105 भारतीय और 93 नेपाली नागरिक हैं। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि, भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है।

पढ़ें :- Nepal News: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, सड़के और बिजली आपूर्ति हुई ध्वस्त, 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी लापता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

बता दें कि, नेपाल में आई इस विनाशकारी बाढ़ से नदी किनारे बसे इलाकों में भारी तबाही हुई और कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि तिब्बत की ओर से सुबह करीब नौ बजे भोटे कोशी नदी में बाढ़ आई। उन्होंने बताया कि अचानक आई बाढ़ से रसुवा और धादिंग जिलों के अलावा काठमांडू के दक्षिण-पश्चिम में स्थित नुवाकोट जिला भी प्रभावित हुआ।

 

Advertisement