Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding : बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky bhagnani) शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुधवार यानी 21 फरवरी को दोनों सितारों ने गोवा में शाही अंदाज में शादी (Wedding in royal style in Goa) रचाई।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
आपको बता दें, फैंस और इंडस्ट्री के चाहने वाले इस नवविवाहित जोड़ी को शादी बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पत्र लिखकर इस जोड़ी को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने पीएम मोदी (PM Modi) का यह पत्र अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
पीएम मोदी गुरुवार को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र की तस्वीर को शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी ने इस नवविवाहित जोड़े को शादी की हार्दिक बधाई दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने शादी समारोह के निमंत्रण के लिए आभार जताया है।
पत्र में पीएम मोदी ने जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी और मां पूजा भगनानी को संबोधित करते हुए इस शुभ घड़ी की बधाई और लिखा, ‘जैकी और रकुल ने जीवन भर के लिए एक नए सफर की शुरुआत की है। इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई। आने वाला हर साल इस जोड़े के लिए खुशियों से भरा हो’। पीएम मोदी ने पत्र में निमंत्रण के लिए भी आभार जताया, उन्होंने लिखा, ‘मुझे शादी समारोह में आमंत्रित के लिए धन्यवाद देता हूं। साथ ही नवविवाहित जोड़े को फिर से ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
प्रधानमंत्री के इस पत्र का जवाब देते हुए रकुल प्रीत ने लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद, आपका आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है’। वहीं, जैकी भगनानी ने लिखा, प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारे इस नए सफर के लिए आपका आशीर्वाद काफी मायने रखता है’। गौरतलब है कि गोवा में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री के कई चर्चित और मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं, जो इस जोड़ी के नए सफर की शुरुआत के साक्षी बने। शादी के बाद जैकी और रकुल की तस्वीरें भी सामने आई, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।