PNB : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (Public Sector Punjab National Bank) ने अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने की योजना के तहत दुबई में एक प्रतिनिधि कार्यालय खोलने की योजना बनाई है।
पढ़ें :- Noel Tata : नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन
खबरों के अनुसार, पीएनबी के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार गोयल ने बताया कि बैंक को दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय खोलने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गई है और विनियामक मंजूरी (regulatory approval) लेने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यदि सभी विनियामक मंजूरी मिल जाती है तो प्रतिनिधि कार्यालय चालू वित्त वर्ष के दौरान खुल जाएगा।
31 मार्च 2024 तक पीएनबी की दो सहायक कंपनियों (London-UK and Bhutan), एक संयुक्त उद्यम (नेपाल), दो प्रतिनिधि कार्यालयों (Myanmar and Bangladesh) के माध्यम से छह देशों में उपस्थिति थी।