Prof. Sanjay Dwivedi – Archit Jain Podcast : भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी के साथ युवा पॉडकास्टर अर्चित जैन का पॉडकास्ट उनके यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया माध्यम पर प्रसारित किया गया है। पॉडकास्ट की एडीटर हर्षा जैन ने बताया कि प्रो. संजय द्विवेदी के साथ हुई यह बातचीत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर उसके योगदान और प्रासंगिकता पर केंद्रित है। इसके अलावा कुंभ और सामयिक मुद्दों पर संवाद है। यह बातचीत https://youtu.be/olgVhUZm1_I?si=1uru8jmVctntkCq0 इस लिंक पर देखी जा सकती है। इस खास संवाद में प्रो.द्विवेदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा, उसके योगदान और उससे जुड़े विवादों पर अपने विचार रखे हैं। इसके अलावा इस पॉडकास्ट में राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई है।
पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
बंगलुरु में रहने वाले अर्चित जैन इन दिनों नामी- गिरामी हस्तियों से संवाद कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा, मध्यप्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री इंद्र सिंह परमार, विश्वास सारंग,गूगल एड्स के ग्लोबल डायरेक्टर राहुल जिंदल, गूगल के प्रिंसिपल साइंटिस्ट प्रतीक जैन, इंफोसिस के सीटीओ श्रीनिवास, आइएएस अधिकारी शोभित जैन से बातचीत की है, जो बहुत चर्चा में रही है।