मुंबई। हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा (Poet Surendra Sharma) ने कॉमेडियन कपिल शर्मा (Comedian Kapil Sharma) को लेकर अपनी कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि कॉमेडियन के साथ उनकी अनबन पारिश्रमिक को लेकर मतभेद की वजह से हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कपिल के शो को लेकर भी अपनी राय साझा की है।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
कपिल शर्मा से अनबन पर कही ये बात
मीडिया को दिए इंटरव्यू में सुरेंद्र शर्मा (Surendra Sharma)ने कहा कि अनबन की कोई वजह नहीं है। उन्होंने मेरे साथ कई शो किए हैं, जब वे लोकप्रिय नहीं थे। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को हंसाने के लिए कुछ लोगों की जरूरत है। मुझे इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने मुझे अपने शो के लिए बुलाया भी था, लेकिन मैं नहीं गया। मैंने उनसे कहा कि वे इतना कमा रहे हैं कि मुझे पारिश्रमिक भी चाहिए। उन्होंने मुझसे कहा कि उनके शो में आने से मेरी लोकप्रियता बढ़ेगी। मैंने ऐसा करने से मना कर दिया। निर्माताओं ने मुझसे संपर्क किया था लेकिन मैं नहीं गया।
कपिल शर्मा की कॉमेडी पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि मैं नहीं कहता कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को कॉमेडी नहीं आती। सबको हंसाने के लिए उन्हें 3-4 लोगों की जरूरत होती है। उन्हें नहीं मालूम कि कॉमेडी क्या होती है? वे नहीं जानते कि क्या कह रहे हैं?
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
अपनी फीस को लेकर बोले सुरेंद्र शर्मा
सुरेंद्र शर्मा (Surendra Sharma) ने कहा कि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) तीन कवि सम्मेलनों के लिए 25-30 लाख रुपये लेते हैं। मैं उनसे कम पैसे लेता हूं। मुझसे कई बार पूछा गया कि मैं कम चार्ज क्यों करता हूं। इस पर मैं कहता हूं कि एक समय था जब मैं गोपाल दास नीरज (Gopal Das Neeraj) से भी ज्यादा रुपये लेता था। शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) एक शो के लिए 12-13 लाख रुपये चार्ज करते हैं।