Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने 2.5 किलो चोरी की चांदी के साथ नाबालिग को किया गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने 2.5 किलो चोरी की चांदी के साथ नाबालिग को किया गिरफ्तार

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना इलाके में पुलिस ने तत्परता और सतर्कता दिखाते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस किशोर के पास से पुलिस ने ढाई किलोग्राम चोरी के पुराने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वह इन जेवरों को एक प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेचने की फिराक में घूम रहा था।

पढ़ें :- छतरपुर में जमीन के लिए अपने ही बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गश्त के दौरान पुलिस को हुई शंका

आपको बता दें कि यह कार्रवाई शकरपुर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर ब्लॉक में ‘कार बाजार’ पिकेट के पास की गई। पुलिस इलाके में नियमित गश्त पर थी, तभी उन्होंने एक 17 वर्षीय किशोर को एक मकान से संदिग्ध हालत में कट्टा लेकर निकलते हुए देखा। पुलिस को देखकर नाबालिग ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद मुस्तैद जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

ढाई लाख रुपये है बरामद आभूषणों की कीमत

पुलिस द्वारा बोरी की तलाशी लेने पर उसके भीतर से भारी मात्रा में चांदी के पुराने आभूषण निकले। बरामद किए गए जेवरों का कुल वजन लगभग 2.5 किलोग्राम है, जिसकी बाजार में कीमत करीब ₹2.5 लाख आंकी गई है। पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने किशोर से आभूषणों के बिल के दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पढ़ें :- SEBI का बड़ा एक्शन, अदाणी ग्रुप मामले में FPIs के साथ सेटलमेंट करने से साफ इनकार, अब होगी सख्त कार्रवाई

बाल सुधार गृह भेजा गया आरोपी

शकरपुर थाना पुलिस ने आभूषणों को जब्त कर लिया और किशोर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद किशोर कल्याण अधिकारी की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है। जिससे पता चल सके कि यह चोरी किसके घर या दुकान में हुई थी।

Advertisement