Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Shahrukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला को पुलिस ने किया अरेस्ट

Shahrukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला को पुलिस ने किया अरेस्ट

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: सलमान खान के बाद किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को जान से मारने की धमकी मिली थी वहीं, अब आरोप में छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है . मुंबई पुलिस फिलहाल संदिग्ध से पूछताछ कर रही है.

पढ़ें :- अनिरुद्ध-काव्या की शादी का कार्ड वायरल, रिसेप्शन में लगेगा सितारों का मेला, पीएम मोदी से लेकर रजनीकांत तक को न्योता

आपको बता दें, शाहरुख खान धमकी केस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 308 (4), 351 (3)(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिस नंबर से धमकी दी गई है, वह छत्तीसगढ़ के फैजान नाम के शख्स के नाम पर रजिस्टर्ड है. नंबर ट्रेस होते ही मुंबई पुलिस रायपुर पहुंच गई.

DCP के अनुसार, बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया था. इसमें धमकी देते हुए कॉलर ने कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा. अगर मुझे 50 लाख नहीं दिए गए तो शाहरुख खान को जान से मार दूंगा. जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला, मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है.

 

पढ़ें :- अंकित बालियान की हो चुकी है हत्या, फिर क्यों करवा चौथ पर व्रत रखेंगी सीमा? जाने इसके पीछे की वजह
Advertisement