लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता ने महंत राजू दास की शिकायत की है। महंत राजू दास पर सपा प्रमुख रहे और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। अयोध्या में सपा नेता ने पुलिस से शिकायत कर महंत राजू दास पर FIR दर्जकर गिरफ्तारी की मांग की है।
पढ़ें :- रामदेव खुद लोगों का रोग ठीक करते हैं, पर अपना इलाज AIIMS में कराते हैं : बृजभूषण शरण सिंह
अयोध्या के रहने वाले श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने महंत राजू दास के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि, कथित महंत राजू दास ने पद्म विभूषण भारत के पूर्व रक्षामंत्री, उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० मुलायम सिंह यादव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उनका आरोप है कि महंत राजू दास ने अपने फेसबुक के जरिए ये आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
सत्ता संरक्षित, अनुशासनहीन, धार्मिक नफरत और उन्माद फैलाने वाले राजू दास द्वारा पीडीए की प्रेरणा श्रद्धेय नेताजी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में समाजवादी पार्टी अयोध्या के महानगर अध्यक्ष श्री श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कराया।
आरोपी राजू दास को तुरंत… pic.twitter.com/N8mdkgjz78
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 21, 2025
पढ़ें :- अखिलेश के सामने भिड़े सपा नेता, एक घंटे में एटा-कासगंज का पूरा संगठन भंग
उन्होंने कहा, राजू दास के इस कृत्य से मैं और सभी समाजवादी लोग आहत हैं। उक्त कृत्य सामाजिक और साम्प्रदायिकता फैलाने वाला है। इससे समाज में वैमनस्यता फैल रही है। इस पोस्ट को मेरे और अन्य कई लोगों द्वारा देखा व पढ़ा गया है। इस कृत्य से मेरी और लाखों लोगों की भावनाये आहत हुई है। इससे नेता जी मुलायम सिंह यादव जी के प्रति सम्मान रखने वाले लोगों में भारी अक्रोश है। उक्त राजूदास पूर्व में भी इस प्रकार की पोस्ट और भड़काऊ वक्तव्य से समाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करते रहते हैं। इस मामले में उन्होंने मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी की मांग की है।