Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला को दिनदहाड़े दबोचने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर, टांग में गोली लगी तो बोला अब नही करूंगा ऐसी हरकत

महिला को दिनदहाड़े दबोचने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर, टांग में गोली लगी तो बोला अब नही करूंगा ऐसी हरकत

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद:- मुरादाबाद जनपद के नागफनी थाना इलाके के डिप्टी गंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. जिसमे एक युवक एक बुर्का वाली महिला को जबरन पकड़कर उसके साथ अश्लीलता कर रहा था. जैसे ही महिला ने उसका विरोध किया तो वह वहां से भाग निकला. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर इसकी तलाश शुरू कर दी थी. इस युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया युवक आदिल पुत्र पप्पू थाना कांठ गांव उमरी का बताया जा रहा है. घटना के बाद से वह फरार होने की फिराक में था. जैसे ही वह बाइक से भागने की कोशिश कर रहा तो पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया. युवक के पैर में गोली लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां आदिल पुलिस से आगे ऐसी हरकत न करने की गुहार लगा रहा था.

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया की पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से आदिल नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस टीम द्वारा आरोपी आदिल से पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसका एक महिला को छेड़ते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 3 अगस्त को एक महिला के साथ छेडछाड व अश्लील हरकते उसके द्वारा की गई थी. जिसके डर से वह पुलिस से छिपता हुआ घूम रहा था. इसके पास से एक मोटरसाईकिल स्पलैण्डर (बिना नम्बर प्लेट) एक अवैध तमंचा 315 बोर 01 खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement