Poonam Pandey News: अपने सिजलिंग अंदाज और बेबाक बोल की वजह से सुर्खियों में रहने वालीं पूनम पांडे (Poonam Pandey) पहले अपनी कुछ महीने चली शादी और लड़ाई झगड़ों को लेकर सुर्खियों में रहीं. कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी मौत की झूठी अफवाह फैला दी थी.
पढ़ें :- तिरंगा प्रेरित गाउन पहनकर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, विवाद बढ़ा तो बोलीं- भारत मेरी पहचान का हिस्सा
बात दें इसके बाद पूनम काफी ट्रोल भी हुई थीं. तभी से पैप्स के कैमरों में वो कैद नहीं हो रही थीं. हाल ही में उन्हें एक इंवेट में देखा गया. जहां उन्हें शादी पर बात करते हुए सुना गया. हाल ही में एक्ट्रेस शादी के बारे में बात करती दिखाई दी.
दरअसल, पूनम पांडे हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं. इस दौरान पूनम से शादी को लेकर सवाल किया गया, जिसका उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया. पूनम ने कहा, ‘शादी करना खुशी की खबर कैसे हो सकती है? मुझे बताओ कितने लोग खुश हैं शादी करके… आए दिन खाली डिवोर्स के न्यूज तो सुनने में मिलते हैं.’