Fenty Beauty Event 2026 : मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में शुक्रवार को एक खास इंटरनेशनल इवेंट देखने को मिला, जहाँ दुनिया की मशहूर पॉप स्टार रिहाना अपने कॉस्मेटिक ब्रांड फेंटी ब्यूटी के भारत में आधिकारिक लॉन्च के लिए पहुँचीं।
पढ़ें :- ताइवानी सुपरस्टार चेंग चांग फैन को भारतीय लड़की से हुआ प्यार, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर की रिलेशनशिप की पुष्टि
फेंटी ब्यूटी की हवेली
इस इवेंट को “फेंटी ब्यूटी की हवेली” नाम दिया गया था, जिसे काफी ग्रैंड और थीम-बेस्ड तरीके से सजाया गया था। यहाँ रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी भी मौजूद रहीं। इसके अलावा बॉलीवुड से कई सेलेब्स जैसे जाह्नवी कपूर और अदिति भाटिया भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं।
हिन्दी में कहा शुक्रिया
इवेंट का माहौल काफी हल्का-फुल्का और मज़ेदार भी रहा। रिहाना ने पैपराज़ी से बातचीत के दौरान हिंदी सीखने की कोशिश की। उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा, “How do you say thank you in Hindi?”
जब उन्हें बताया गया कि हिंदी में “thank you” को “शुक्रिया” कहते हैं, तो उन्होंने बाहर आकर बड़े प्यार से ज़ोर से “शुक्रिया” बोला, जिस पर वहां मौजूद लोगों ने भी खूब एन्जॉय किया।
रिलायंस रिटेल के जरिए उपलब्ध प्रोडक्ट्स
यह खास पॉप-अप स्टोर 25 अप्रैल से 4 मई 2026 तक फीनिक्स पैलेडियम में खुला रहेगा, जहाँ लोग फेंटी ब्यूटी के अलग-अलग प्रोडक्ट्स और शेड्स को करीब से देख और ट्राय कर सकते हैं। भारत में ये प्रोडक्ट्स अब रिलायंस रिटेल के Tira Beauty और Sephora के जरिए उपलब्ध होंगे।
भारत का दूसरा दौरा
रिहाना का यह भारत का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 2024 में जामनगर में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने आई थीं, जहाँ दुनिया भर की कई बड़ी हस्तियाँ भी मौजूद थीं।
पढ़ें :- Promo Viral : भोजपुरी बवाल में मल्लिका शेरावत के साथ फ्लर्ट करते दिखे तेज प्रताप यादव, हाथ देखकर बताया भविष्य
करियर और पहला अवार्ड
अगर बात उनके करियर की करें तो रिहाना ने अपने करियर की शुरुआत 2005 के गाने “Pon de Replay” से की थी। लेकिन असली ग्लोबल पहचान उन्हें 2007 के सुपरहिट गाने “Umbrella” से मिली, जिसने उन्हें इंटरनेशनल स्टार बना दिया और पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी दिलाया। आज रिहाना के नाम कई बड़ी उपलब्धियाँ हैं—उन्होंने अब तक 9 ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं और वह पहली ऐसी महिला कलाकार हैं जिनके 10 गाने स्पॉटिफाई पर 1 बिलियन से ज्यादा स्ट्रीम्स पार कर चुके हैं।
रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता