Porsche Macan Turbo EV : पोर्श (Porsche) ने अपनी मैकन ईवी (Macan EV) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसे दो वेरिएंट्स – मैकन 4 (Macan 4) और मैकन टर्बो (Macan Turbo) में पेश किया जाएगा। पोर्श इंडिया (Porsche India) ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। डिलीवरी साल की दूसरी छमाही में शुरू होने वाली है।
पढ़ें :- Maruti Victoris Aurum launch : 'विक्टोरिस ऑरम एडिशन' लॉन्च , जानें डिजाइन थीम और कीमत
मैकन ईवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
मैकन ईवी की डिजाइन लैंग्वेज अब Taycan से प्रेरित है। इसमें डे-टाइम रनिंग लैंप के लिए 4 एलईडी एलीमेंट मिलते हैं, जबकि मेन हेडलैंप सेटअप अब बम्पर पर बैठता है। पीछे की तरफ अब एलईडी टेल लैंप के एक नए सेट के साथ एक कूप जैसा डिजाइन है, जिसमें एक सपाट डिजाइन है और एक लाइटबार के माध्यम से जुड़ा हुआ है। इंटीरियर अब अधिक एडवांस नजर आता है, क्योंकि इसका डिजाइन केयेन के समान है। ग्राहक को तीन स्क्रीन तक मिल सकती है, जिसमें 12.6 इंच का रोटेबल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसके अलावा पैसेंजर के लिए एक ऑप्शनल 10.9-इंच टचस्क्रीन दी गई है।
इंजन और कीमत
इंजन की बात करें तो मैकन 4 (Macan 4) में अधिकतम 402 बीएचपी की पावर और 650 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट है। ये 5.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 220 किमी प्रति घंटे है। WLTP के अनुसार इसकी रेंज 613 किमी है। इसके 95 kWh बैटरी पैक को 800V DC सिस्टम पर 270kW का इस्तेमाल करके 10 से 80 प्रतिशत तक जाने में 21 मिनट का समय लगता है।
पढ़ें :- MVB RAAM Electric Scooter : एमवीबी रैम इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक बिल्कुल अलग , डेली यूज के लिए परफेक्ट है
मैकन टर्बो के इंजन की बात करें तो यह ओवरबूस्ट मोड में 630 बीएचपी की अधिकतम पावर और 1,130 एनएम तक का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। इसकी टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा है और ये 3.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। WLTP के अनुसार मैकन टर्बो की रेंज 591 किमी है। भारत में पोर्शे केवल मैकन टर्बो (Macan Turbo) बेचेगी जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.65 करोड़ रुपये है।