‘The Greatest of All Times’: 2023 की ‘लियो’ से सुर्खियां बटोरने वाले थलपति विजय अब अपनी आने वाली फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम्स’ से सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभी कुछ समय पहले, विजय ने इस रोमांचक प्रमोशन की घोषणा की थी। आज पोंगल का दिन है और इस शुभ मौके पर विजय ने अपने फैन्स को शुभकामनाएं दीं और सरप्राइज दिया. पोंगल पर उन्होंने अपनी आगामी तमिल फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का शानदार पोस्टर जारी किया।
पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप
अभी तक द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) में थलापति विजय का ही लुक देखने को मिला था, लेकिन पोंगल के मौके पर सभी का लुक सामने आ गया. थलपति विजय ने एक्स (ट्विटर) पर अपना नया पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में प्रभु देवा, प्रशांत और अजमल और थलपति विजय हैं। सभी को सैन्य वर्दी में और हाथों में हथियार लिए देखा जा सकता है। पोस्टर शेयर करते हुए क्रिएटर ने लिखा, “GOAT टीम से आपका परिचय करा रहा हूं।”
Meet #TheGOATsquad
Wish you all #TheGreatestOfAllTime Pongal#AGS25 #Thalapathy68 @actorvijay Sir@ags_production #KalpathiSAghoram #KalpathiSGanesh #KalpathiSSuresh @vp_offl @archanakalpathi @aishkalpathi @venkat_manickam @malinavin @thisisysr @actorprashanth @PDdancing… pic.twitter.com/AiblZJNyw1 — AGS Entertainment (@Ags_production) January 15, 2024
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
थेलापति विजय की इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं। वेंकट ने फिल्म की कहानी भी लिखी है. इस फिल्म का नाम पहले थलपति 68 था। एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म में विजय, प्रभु, प्रशान और अजमल के साथ एस्नाहा, लीला, मीनाक्षी चौधरी, मोहन, जयराम और योगी बाबू भी हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है.