फ़ेस केयर और हैयर केयर तो सभी करते हैं है लेकिन एड़ियों का केयर करना अक्सर हम लोग भूल जाते हैं। कई बार फटी एड़ियों की वजह से हमे शर्मिंदा हो पड़ता है। इस टाइम तो खासकर बारिश के वजह से हमारे हील्स खराब हो जाते हैं। इसके लिए लोग पेडिक्यौर जैसे ब्युटी ट्रीटमंट लेते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चीज़ के बारे में बताएँगे। जिसके करने के बाद आपकी एड़िया सॉफ्ट हो जाएँगी।
पढ़ें :- 30 की उम्र पार करते ही अक्सर हमारे चेहरे पर आ जाती हैं झुर्रियां, इससे छुटकारा पाने के लिए मिनटों में बनाये एंटी ऐजिंग सीरम
फायदेमंद साबित हो सकता है आलू
अगर आपको लगता है की आलू का यूज हम केवल खाने के लिए कर सकते है तो फिर गलत है आप अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लीजिये । आलू में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को रिपेयर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
कैसे करें यूज
सबसे पहले आप एक आलू को छील लीजिये। अब आपको इस आलू को ग्राइंडर में डालकर इसका पेस्ट बना लेना है। एक कटोरी में आलू के इस पेस्ट को निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एक स्पून कोकोनट ऑइल निकाल लीजिए। इन दोनों नेचुरल चीजों को मिक्स करके आपको एक थिक पेस्ट तैयार कर लेना है। कोकोनट ऑइल की जगह आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस मिक्सचर में ग्लिसरीन भी मिला सकते हैं। लगभग 15 मिनट तक इस पेस्ट को अपनी एड़ियों पर लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से वॉश कर लें।
पढ़ें :- बालों में सरसों के तेल लगाने के हैं ये बेहतरीन फायदे, करता है नेचुरल कंडीशनर का काम
ऐसा करने से आपका अपने हील को साफ तथा सुंदर बना सकते हैं।