Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Pragya Verma: लखनऊ की प्रज्ञा वर्मा ने भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा में लहराया परचम, हासिल किया आठवां स्थान

Pragya Verma: लखनऊ की प्रज्ञा वर्मा ने भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा में लहराया परचम, हासिल किया आठवां स्थान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Pragya Verma: कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…ये लाइनें लखनऊ की रहने वाली प्रज्ञा वर्मा पर बिल्कुल सटीक बैठती है, जिन्होंने भारतीय आर्थिक सेवा की परीक्षा में 8वां स्थान हासिल किया है। सबसे अहम है कि अपने पहले प्रयास में ही इन्होंने इस परीक्षा में सफलता पाई है। गुरुवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया था।

पढ़ें :- यूपी में आज से सक्रिय होगा मानसून, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

लखनऊ के इन्दिरानगर की रहने वाली प्रज्ञा वर्मा भारतीय आर्थिक सेवा की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयपुरिया से इन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद वो दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉर्मस से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई को पूरा किया था। पढ़ाई के बाद प्रज्ञा प्रतियोगि परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गईं थीं।

2017 में बनीं थीं ट्रेजरी ऑफिसर
पढ़ाई के साथ प्रज्ञा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गईं थीं। 2017 में उन्होंने पीसीएस की परीक्षा पास की थी, जिसके बाद वो ट्रेजरी ऑफिसर बनीं थीं। मौजूदा समय में प्रज्ञा लखनऊ में ही ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। वहीं, अब उन्होंने भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा 2024 में 8वां स्थान हासिल किया है।

गुरुवार को जारी ​हुआ था परिणा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने गुरुवार भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा 2024 और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया था। आयोग ने भारतीय आर्थिक सेवा के लिए 18 जबकि भारतीय सांख्यिकी सेवा में 31 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है।

पढ़ें :- माफिया बृजेश सिंह ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, क्या उनका ये फैसला बदल देगा पूर्वांचल का सियासी समीकरण?

जून में हुई थी लिखित परीक्षा
आयोग द्वारा भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2024 की लिखित परीक्षा 21 से 23 जून तक आयोजित की गई थी। इसके बाद आयोग द्वारा दिसंबर में पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए इंटरव्यू हुए थें। बता दें कि यूपीएससी आईईएस/आईएसएस द्वारा 51 भर्तियां होनी है, जिसमें भारतीय आर्थिक सेवा के लिए 18 और भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए 33 पद शामिल हैं।

 

Advertisement