अयोध्या : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह जारी है. बॉलीवुड जगत के कई दिग्गज कलाकारों ने समारोह में पहुंचकर चार चांद लगा दिए. इनमें से कुछ कलाकार ऐसे भी थे, जो न सिर्फ कार्यक्रम में पहुंचे बल्कि अपनी प्रस्तूति से माहौल और भी ज्यादा भक्तिमय बना दिया. बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर शंकर महादेवन और सोनू निगम ने समारोह के दौरान रामायण की चौपाइयां और भजन गाया.
पढ़ें :- लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल, शंख-डमरू बजाकर किया बप्पा का स्वागत
सोनू निगम
समारोह के लिए अयोध्या पहुंचे सोनू निगम भी पारंपरिक परिधान में नज़र आए. उन्होंने सफेद कुर्ता और पटका पहना है. उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के लिए खुशी का दिन है. यह हम सबके लिए एक भावुक क्षण है. समारोह में सोनू निगम ने ‘राम सिया राम’ भजन गाया.
पढ़ें :- सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, छह साल बाद जांच ने लिया नया मोड़
शंकर महादेवन ने गाई ‘श्री रामचंद्र कृपालु भजमन’ स्तुति
शंकर महादेवन और सोनू निगम की ओर से गाए गए भजन के वीडियोज भी सामने आए हैं. शंकर महादेवन ने जब भजन गाना शुरू किया तो माहौल और भक्तिमय हो गया. शंकर महादेवन ने ‘श्री रामचंद्र कृपालु भजमन’ स्तुति गाकर सबका मन मोह लिया. शंकर महादेवन पारंपरिक परिधान नज़र आए.