Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मां बनैलिया मंदिर में पालिका अध्यक्ष की ओर से प्रसाद वितरण

मां बनैलिया मंदिर में पालिका अध्यक्ष की ओर से प्रसाद वितरण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की ओर से मां बनैलिया मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कराया गया। रविवार को अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि दिनेश मणि त्रिपाठी, सभासदों और सहयोगियों ने मंदिर परिसर में प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद लिया।

पढ़ें :- Gwalior Horrific Accident : शीतला माता मंदिर की लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 मौतें और 39 घायल

पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र में मां बनैलिया मंदिर में प्रसाद वितरण कराते हैं। इस वर्ष उनके आकस्मिक रूप से बाहर जाने के कारण उनके दिशा-निर्देश पर प्रतिनिधि और सहयोगियों ने इस परंपरा का निर्वहन किया।

इस अवसर पर दिनेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि अध्यक्ष के आकस्मिक रूप से बाहर चले जाने के कारण उनकी अनुपस्थिति में उनके निर्देश पर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सभी ने मां बनैलिया का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रसाद वितरण के दौरान सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल के अलावा रवि त्रिपाठी, रामकरन यादव, संतोष श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, श्रवण कुमार, आनंद कुमार, ईश्वर जायसवाल, मनोज वरुण, कमलेश पासवान सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- लखीमपुर में चाकू से गोदकर बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या, गांव में भारी पुलिस तैनात
Advertisement