Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को झटका, जन सुराज के दो वरिष्ठ नेता BJP में शामिल

बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को झटका, जन सुराज के दो वरिष्ठ नेता BJP में शामिल

By Harsh 
Updated Date

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता बिट्टू सिंह और के.सी. सिन्हा ने जन सुराज का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली। दोनों नेताओं के पार्टी बदलने को चुनाव से पहले जन सुराज के लिए अहम नुकसान माना जा रहा है।

पढ़ें :- UP News : पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, यूपी छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड

कुम्हरार से चुनाव लड़ चुके हैं के.सी. सिन्हा

के.सी. सिन्हा पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज के टिकट पर कुम्हरार सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इलाके में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में उपचुनाव से ठीक पहले उनका बीजेपी में जाना राजनीतिक समीकरणों पर असर डाल सकता है। बिट्टू सिंह के भी बीजेपी में शामिल होने से जन सुराज के संगठन को झटका लगा है।

बीजेपी ने बदला उम्मीदवार

बांकीपुर सीट राज्यसभा के लिए नितिन नवीन के चुने जाने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर बीजेपी ने अब युवा मोर्चा से जुड़े नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पार्टी ने अभिषेक कुमार उर्फ बंटी को टिकट दिया था, लेकिन उनका नाम वापस लेने के बाद नीरज को चुनाव मैदान में उतारा गया।

पढ़ें :- चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से मिली छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

दूसरी ओर, इस सीट पर जन सुराज की ओर से खुद प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को नतीजे

बांकीपुर विधानसभा सीट के साथ मध्य प्रदेश और गुजरात की दो अन्य विधानसभा सीटों पर भी 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इन सभी सीटों के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल ने बिहार की सियासत का माहौल और गर्म कर दिया है।

Advertisement