Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Prateek Yadav Death: अर्पणा यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार को ढांढस बंधाया

Prateek Yadav Death: अर्पणा यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार को ढांढस बंधाया

By शिव मौर्या 
Updated Date

Prateek Yadav Death: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके दिवंगत पति प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही, शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही, भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत अन्य नेता मौके पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया।

पढ़ें :- Prateek Yadav Death: आवास पर लाया गया प्रतीक का शव, अपर्णा यादव भी पहुंचीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा मौत का कारण

वहीं, प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गयी है, जिसमें मौत के कारण का पता चला है। रिपोर्ट की माने तो, प्रतीक यादव की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है। साथ ही उनके फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के जम गए थे। इसके कारण उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस वजह से उनकी मौत हो गई।

प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे थे। अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी है, जिसमें उनकी मौत का कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स (हृदय और श्वसन तंत्र का अचानक फेल होना) व अत्यधिक पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के जमने) के कारण हुई बताया जा रहा है।

बता दें कि, प्रतीक यादव की तबीयत आज सुबह अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें आनन—फानन में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

राजनीति से दूर थे प्रतीक
बता दें कि, प्रती यादव राजनीति से दूर थे और वो अपना रियल एस्टेट का बिजनेस करते थे। बताया जा रहा है ​कि,तीन दिन पहले भी उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायबिटीज, बीपी, सांस फूलने के साथ-साथ फेफड़ा में खून जमने की शिकायत भी थी।

शिवपाल, धर्मेंद्र और डिंपल यादव समेत अन्य लोग पहुंचे
अर्पणा यादव के घर पर शिवपाल यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के अन्य लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, इनके परिचि​त ओर समर्थक बड़ी संख्या में घर के बाहर मौजूद हैं।

पढ़ें :- आज किसको मिलेगा IPL प्लेऑफ का पहला टिकट? GT बनाम SRH मुकाबले से होगा तय
Advertisement