प्रयागराज। यूपी (UP) के प्रयागराज जिले (Prayagraj District) में कचहरी में ड्यूटी पर आए दरोगा रणकेंद्र सिंह (56) की मौत हो गई है। वह धूमनगंज थाने (Dhoomanganj Police Station) में तैनात थे। बुधवार को वह ड्यूटी पर कचहरी आए थे। यहां अचानक गश खाकर गिर गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन बेली अस्पताल (Bailey Hospital) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मूलरूप से झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के उल्दन गांव के रहने वाले रणकेंद्र सिंह 1987 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। कुछ समय पहले उनका प्रमोशन उप निरीक्षक पद पर हो गया था। वह 19 जनवरी 2023 से धूमनगंज थाने में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी न्यायालय सुरक्षा में चल रही थी। बुधवार को थाने से कचहरी में ड्यूटी पर पहुंचे दरोगा सुबह करीब नौ बजे अचानक गश खाकर गिर गए। आनन-फानन उन्हें बेली अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह झूंसी में परिवार के साथ रहते थे। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंच गए। हीट स्ट्रोक (Heat stroke) से उनकी मौत होने की आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा।