Shravasti News : यूपी के श्रावस्ती जिले से एक दिलदहलाने की वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक मामूली से बात पर 8 माह की गर्भवती महिला की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। महिला की हत्या का आरोप उसके ससुर पर लगा है। बहू इंजेक्शन लगवाने मायके जाना चाहती थी। इस बात को लेकर हुए विवाद में डंडे से पीट-पीटकर ससुर ने उसकी हत्या कर दी।
पढ़ें :- गाजियाबाद: जिम ट्रेनर के प्यार में हुई ऐसी पागल कि रच डाली पति की हत्या की साजिश; पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, यह वारदात सिरसिया के बनकटवा कला गांव की है। यहां पर मामूली बात पर गुस्साए ससुर मिराम अली ने डंडे से अपनी गर्भवती बहू पर लाठी-डंडों से हमला किया। बताया जा रहा है कि बहस के दौरान गुस्साए ससुर मिराम अली ने पास में पड़ी एक भारी लकड़ी (डंडे) को उठाकर बहू के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सबीना पत्नी सलमान के रूप में हुई है।पुलिस आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है।