Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई के कैप्टन और भारतीय पायलट स्मित मच्छर के जज्बे को दुनियाभर से सराहना मिल रही है। जिन्होंने हवा में हुए हमले के दौरान अपने को-पायलट का मुकाबला करके 170 से ज़्यादा यात्रियों की जान बचाई। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत देश के तमाम नेताओं ने उनके जज्बे को सलाम किया है।
पढ़ें :- बेंगलुरु में कॉलेज के बाहर खूनी वारदात, 19 साल के छात्र की चाकू मारकर हत्या
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर पोस्ट किया, “देश को कैप्टन स्मित मच्छर पर गर्व है। उनकी बहादुरी और मुश्किल समय में सूझबूझ दिखाने की काबिलियत ने हम सभी का दिल जीत लिया है। बेहद खतरनाक स्थिति में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, वे दूसरों की जान बचाने के लिए डटे रहे। उनकी बहादुरी और तुरंत कार्रवाई से एक बड़ी त्रासदी टल गई और कई कीमती जानें बच गईं। मैं उनके अदम्य साहस को सलाम करती हूँ। मैं उनके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूँ।”
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को फ्लाईदुबई फ़्लाइट को क्रैश होने से बचाने वाले पायलट स्मित मच्छार को ‘हीरो’ बताया। मोदी ने कहा कि देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है। कैप्टन मच्छार की तारीफ़ करते हुए मोदी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने सैकड़ों लोगों की जान बचाई और एक “बड़ी त्रासदी” को रोका।
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ़्लाइट FZ1073 ने बुधवार को इमरजेंसी सिग्नल भेजे थे। सऊदी अरब के तबुक शहर में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुल अज़ीज़ एयरपोर्ट की ओर मुड़ने से पहले, यह फ़्लाइट 34,000 फ़ीट की ऊंचाई से तेज़ी से नीचे उतरकर 17,000 फ़ीट से भी कम ऊंचाई पर आ गई थी। इस फ़्लाइट में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे।
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। सबसे बड़े ख़तरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए ज़बरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई।” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है।
पढ़ें :- गौतम अडानी फिर बने भारत के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी क्यों दूसरे नंबर पर खिसके?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पोस्ट किया है कि कैप्टन स्मित मच्छर ने भारी खतरे के बावजूद असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, जिससे कल सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। आइए, दुनिया भर के उन अनगिनत लोगों के साथ मिलकर उनके साहस को सलाम करें और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें।