Infinix Smart 8 Plus : अगर आप कम बजट वाला ऐसा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जो लंबी बैटरी और जबर्दस्त कैमरे के साथ आता हो, तो हम आपको एक शानदार बजट फोन के बारे में बताने वाले हैं। जिसकी कीमत 7 हजार रुपये से भी कम है। हम बात कर रहे हैं Infinix Smart 8 Plus की। जिसे चीनी ब्रांड ने भारत में लॉन्च कर दिया है।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
इंफीनिक्स के नए स्मार्टफोन Infinix Smart 8 Plus में 6,000mAh की बैटरी, 18W चार्जिंग सपोर्ट और 50MP का कैमरा मिलता है। यह एक 4G डिवाइस है, जिसमें मैजिक रिंग फीचर की सुविधा मिलती है जो आईफोन के डायनामिक आइलैंड से मेल खाता है। भारत में Infinix Smart 8 Plus के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 7,799 रुपये तय की गई है।
हालांकि, कंपनी इस फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी दे रही है, जिसके तहत ‘SBI, HDFC, ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से 800 रुपये की डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 1,000 रुपये की छूट भी मिल सकती है। इस फोन की पहली सेल 9 मार्च को फ्लिपकार्ट पर लाइव होगी।
Infinix Smart 8 Plus के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.6-इंच HD+ IPS डिस्प्ले दिया जाता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 500nits पीक ब्राइटनेस मिलता है।इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर मिलता है और यह एंड्रॉइड 13 गो पर आधारित XOS 13 पर चलता है।
इंफीनिक्स के नए स्मार्टफोन में 18W चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें पीछे की तरफ क्वाड एलईडी रिंग फ्लैश के साथ 50MP का प्राइमरी लेंस और 8MP का सेल्फी शूटर मिलता है।