Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Prime Minister Dr. Manmohan Singh passes away: मनमोहन सिंह के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स ने जताया शोक, श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा – बहुत दुख हुआ…

Prime Minister Dr. Manmohan Singh passes away: मनमोहन सिंह के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स ने जताया शोक, श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा – बहुत दुख हुआ…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Prime Minister Dr. Manmohan Singh passes away:  देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बीते दिन उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?

सिंह के निधन से हर कोई गमगीन है। बॉलीवुड में भी मातम पसर गया है।फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारों ने उनके निधन पर शो व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। माधुरी दीक्षित और गुरु रंधावा ने भी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। थलपति विजय और चिरंजीवी ने भी सिंह के निधन पर दुख जताया है।

 सनी देओल

सनी देओल ने सिंह की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मैं डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुद दुखी हूं। वे एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’

संजय दत्त 

संजय दत्त ने लिखा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं। भारत के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।’

कपिल शर्मा ने भी जताया दुख

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सिंह के साथ अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, ‘भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और ईमानदारी और विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और उम्मीद की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी बुद्धिमत्ता, समर्पण और दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया। आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।’

पढ़ें :- आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, बोलीं- 'शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल ...', युवा पीढ़ी अपने हिसाब से जीती है जिंदगी जो बिल्कुल सही है

दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘हे वाहेगुरु।’

जेनेलिया डिसूजा

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर जेनेलिया डिसूजा ने लिखा, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। एक राजनेता, अर्थशास्त्री और सच्चे देशभक्त, वे अपने पीछे देश के लिए ईमानदारी, बुद्धिमत्ता और निस्वार्थ सेवा की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

 

Advertisement