लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदेश कार्यशाला में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ हर वंचित, दलित, गरीब, महिला तथा हर अन्नदाता किसान को पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने किया है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा बाबा साहब का अपमान करने की बात कही।
पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के सपने को साकार करने का काम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने किया है… pic.twitter.com/ddurFNDYwZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 13, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के सपने को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। साथ ही कहा, कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया था। इस पुरानी पार्टी ने भारतीय संविधान के निर्माता का स्मारक बनाने से मना कर दिया था। इन्हीं लोगों ने बाबा साहब आंबेडकर को चुनाव हारने दिया। उनके ‘महा परिनिर्वाण’ के बाद स्मारक भी नहीं बनने दिया।
पढ़ें :- नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की तस्करी नाकाम, नौतनवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
साथ ही कहा, बांग्लादेश में जो हिंदू प्रताड़ित हो रहा है या पीड़ित है, वो सभी दलित हिंदू हैं।उनके पक्ष में कभी न कांग्रेस, न समाजवादी पार्टी और न ही ममता बनर्जी ने आवाज उठाई है। उनके लिए आवाज केवल भाजपा ने उठाई है और भाजपा इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि हमें हर हिंदू की रक्षा करनी है।
कांग्रेस ने बाबा साहब के महापरिनिर्वाण होने पर उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार नहीं करने दिया और उनका स्मारक नहीं बनने दिया… pic.twitter.com/FQJo20qKX3
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 13, 2025
उन्होंने आगे कहा, हमें आश्चर्य होता है कि यह (पश्चिम बंगाल) वही राज्य और देश है, जहां वक्फ के नाम पर लाखों एकड़ जमीनों पर जबरन कब्जा किया गया था। अब जब वक्फ संशोधन विधेयक संसद में पारित हुआ है और इस पर कार्रवाई की जा रही है, तो इसके खिलाफ हिंसा भड़काई जा रही है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 3 हिंदुओं की निर्मम हत्या हुई है। उनके घरों से बाहर खींचकर, उनकी हत्या की गई है। ये कौन लोग हैं? ये वहीं दलित, वंचित और गरीब हिंदू हैं, जिन्हें इस जमीन का सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है।
पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना