Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. प्रिंस हैरी अब करेंगे नौकरी, ब्रिटेन के शाही परिवार से हुए अलग

प्रिंस हैरी अब करेंगे नौकरी, ब्रिटेन के शाही परिवार से हुए अलग

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हर तरीके की सुख सुविधा का त्याग करके अब प्रिंस हैरी ने नौकरी करने करा मन बना लिया है। प्रिंस हैरी ने अब मानसिक स्वास्थ्य की कोचिंग देने वाली कंपनी में चीफ इम्पैक्ट ऑफिसर (सीआईओ) ज्वाइन किया है। ये कोचिंग जिस कंपनी का है उसका नाम बेटरअप है,जो कि एक स्टार्टअप है। प्रिंस हैरी ने नौकरी करने का कारण आम आदमी की तरह जीवन यापन करने की चाह को बताया है।

पढ़ें :- President Emmanuel Macron : राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा - फ्रांस लेबनान की मदद के लिए 10 करोड़ यूरो का पैकेज देगा

बेटरअप कंपनी की स्थापना साल 2013 में एक हेल्थ टेक कंपनी के रूप में हुई थी। यह कंपनी पेशेवर और मानसिक स्वास्थ्य की कोचिंग मुहैया करती है। इस कंपनी का नेटवर्थ 12556 करोड़ रुपये हैं। कंपनी में 200 से अधिक कर्मचारी है और करीब दो हजार से ज्यादा कोच हैं, जो लोगों को मानसिक सेहत की ट्रेनिक देते हैं। बता दें कि ब्रिटिश राजपरिवार ने प्रिंस हैरी और प्रिंसेज मेगन मर्केल की शाही उपाधियों को वापस ले लिया है।

जिसके बाद से प्रिंस हैरी और मर्केल शाही परिवार के कार्यकारी सदस्य नहीं हैं, बल्कि आम नागरिक हैं। उनके ऐसा करने पर शाही परिवार से उनके अच्छे संबंध ना होने की अटकलें लगाई जा रही है।

 

पढ़ें :- हिज़्बुल्लाह ने हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशेम सफ़ीद्दीन की मौत की पुष्टि की, इजरायली हवाई हमले में मारा गया
Advertisement