Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. The Goat Life Box Office: ‘द गोट लाइफ’ ने दिखाया जलवा, चार दिनों जानें कितना किया कलेक्शन

The Goat Life Box Office: ‘द गोट लाइफ’ ने दिखाया जलवा, चार दिनों जानें कितना किया कलेक्शन

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स का अलग ही बोलबाला है। पृथ्वीराज सुकुमारन साउथ से सबसे उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं। सलार के बाद उनकी फिल्म द गोट लाइफ रिलीज हो चुकी है। इस सर्वाइवल ड्रामा फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी के लिए पृथ्वीराज जमकर प्रशंसा बटोर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। ब्लेसी के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश के साथ विदेश में भी जमकर कमाई कर रही है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

क्या है ये रिकॉर्ड?
आजकल के दौर में फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अलग लेवल का कॉम्पिटिशन चल रहा है। कोरोना के बाद से तो कई सारी साउथ की फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों को न सिर्फ टक्कर दी है बल्कि पिछाड़ा भी है। पिछले कुछ समय से साउथ की फिल्मों को लेकर लोगों का इंटरेस्ट भी बढ़ा है। इसका असर सीधे तौर पर साउथ की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ रहा है। हाल ही में रिलीज हुई पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म द गोट लाइफ जमकर कमाई कर रही है।फिल्म ने पहले वीकेंड में इतनी ज्यादा कमाई कर ली है कि ये एक रिकॉर्ड बन गया है।

देशभर में फिल्म ने कर ली बंपर कमाई
पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘आडुजीवितम-द गोट लाइफ’ मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में देशभर में रिलीज हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे दिन 6.25 करोड़, तीसरे दिन 7.75 करोड़ और चौथे दिन 8.7 करोड़ की कमाई हुई है। इस तरह ‘आडुजीवितम-द गोट लाइफ’ ने चार दिनों में भारत में 30.3 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आगे भी अच्छा रहने की उम्मीद है। खासकर साउथ में इस फिल्म को खूब ऑडियंस मिल रही है। हालांकि फिल्म को हिंदी भाषा में उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। ये फिल्म आदुजीविथम नाम की नॉवेल पर बेस्ड है और मलियाली माइग्रेंट्स के संघर्षों को दिखाती है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

 

Advertisement