Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Priya Malik pregnancy: एक्ट्रेस प्रिया मलिक ने फैंस को दी हैप्पी न्यूज़, करण बक्शी ने बताया जल्द करेंगे नए महमान का स्वागत

Priya Malik pregnancy: एक्ट्रेस प्रिया मलिक ने फैंस को दी हैप्पी न्यूज़, करण बक्शी ने बताया जल्द करेंगे नए महमान का स्वागत

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Priya Malik pregnancy : बिग ब्रदर ऑस्ट्रेलिया सीजन 11 (big brother australia season 11) और ‘बिग बॉस सीजन 9’ से अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस प्रिया मलिक ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। वह पहली बार मां बनने वाली हैं। प्रिया और उनके पति करण बक्शी (Karan Bakshi) जल्द ही बेबी का इस दुनिया में स्वागत करेंगे। कपल ने साल 2022 में शादी रचाई थी। प्रिया ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं।

पढ़ें :- Singer Taylor Swift Grammy Awards 2027 : टेलर स्विफ्ट ने लगातार 5वीं बार 'एल्बम ऑफ द ईयर' ' नॉमिनेशन पाकर की रिकॉर्ड की बराबरी , रचा इतिहास

प्रिया ने बताया कि उनकी डिलीवरी अप्रैल में होने वाली है। प्रिया ने कहा कि हम इतनी जल्दी बच्चे की प्लानिंग नहीं कर रहे थे। बीते साल की शुरुआत में ही मैंने कंसीव कर लिया था, जिसके बाद मैं बेहद खुश थीं। हमें लगा कि चलो इसे गले लगाते हैं। वैसे भी मैं हमेशा से मां बनना चाहती थीं। मुझे इस बात का अंदाजा था कि मैं एक ऐसी उम्र में पहुंच रही हूं जहां मेरी बायोलॉजिकल क्लॉक दौड़ रही थी।


इसलिए मैं एग्स भी फ्रीज करवाने का विचार कर रही थीं लेकिन मैंने नैचुरली ही कंसीव कर लिया। हालांकि बाद में तीन महीने के अंदर ही मिसकैरेज हो गया और मैंने बच्चा खो दिया। लोग प्रेग्नेंसी की बातें करते हैं लेकिन मिसकैरेज की नहीं करते। ये एक बेहद मुश्किल दौर होता है। जब मैं दुबारा प्रेग्नेंट हुईं तो हर बार अल्ट्रासाउंड एग्जाम की तरह लगता था और डर था कि मैं फेल हो जाऊंगी।

 

Advertisement