Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को कहा ‘बेस्ट डैड’, शेयर की मालती के साथ प्यारी तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को कहा ‘बेस्ट डैड’, शेयर की मालती के साथ प्यारी तस्वीर

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने फादर्स डे (Father’s Day) के मौके पर अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के लिए सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बहुत ही प्यारा मैसेज शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने निक और अपनी बेटी की एक खूबसूरत तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं।

पढ़ें :- 370 की बिरयानी विवाद: इंस्टाग्राम पर लौटे कॉमेडियन प्रणित मोरे, वीडियो जारी कर मांगी माफी

निक और मालती

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें निक और उनकी बेटी मालती मैरी एक गोल्फ कोर्स में टहलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मालती ने गुलाबी रंग की हुडी और लाल शॉर्ट्स पहने हुए हैं। यह फोटो दिखाती है कि दोनों साथ में कितना अच्छा समय बिता रहे हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘बेस्ट डैड के साथ सबसे अच्छा दिन। हैप्पी फादर्स डे निक।’ प्रियंका और निक साल 2022 में माता-पिता बने थे। दोनों अक्सर अपनी बेटी मालती के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

‘वाराणसी’ में नजर आएंगी प्रियंका

पढ़ें :- कॉमेडियन प्रणित मोरे की और बढ़ीं मुश्किलें, अंग दाताओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर AIMSA ने की कार्रवाई की मांग

प्रियंका की मशहूर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का दूसरा सीजन 6 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आना शुरू हो चुका है। इससे पहले प्रियंका फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आई थीं। प्रियंका जल्द ही निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

Advertisement