Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. ‘Priyanka Gandhi दमन और दीव से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव’, कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

‘Priyanka Gandhi दमन और दीव से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव’, कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

By Abhimanyu 
Updated Date

Loksabha Elections Priyanka Gandhi : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए देश के सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं, और भाजपा ने तो अपने 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान भी कर दिया है। हालांकि, देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के दमन और दीव से चुनाव लड़ने का दावा किया जा रहा है।

पढ़ें :- अग्निवीर स्कीम के तहत सेना में युवा 4 साल के लिए भर्ती होंगे और फिर से बेरोजगार हो जाएंगे: प्रियंका गांधी

दरअसल, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के राज्यसभा जाने के बाद माना जा रहा है कि रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha seat) से कांग्रेस प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को टिकट दे सकती है। लेकिन इन अटकलों के बीच कांग्रेस के दमन और दीव अध्यक्ष केतन पटेल ने दावा किया है कि प्रियंका इस बार रायबरेली से नहीं, दमन और दीव से चुनाव लड़ सकती हैं।

केतन पटेल ने कहा, ‘प्रियंका गांधी दमन और दीव से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। मैं इस प्रस्ताव का स्वागत करता हूं। आलाकमान ने हमें डेटा संग्रह की जिम्मेदारी दी है। प्रियंका जी के आने से पूरा दक्षिण गुजरात जो हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है और सौराष्ट्र जो दीव से सटा हुआ है, उसे यहां फायदा होगा।’

Advertisement