बेगूसराय। बेगूसराय के बछवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शनिवार बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में क्राइम चरम पर है। उद्योगपतियों की हत्या हो रही है। हाल में चुनाव प्रचार में नेता की हत्या कर दी गई। महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि 20 सालों से बिहार में NDA की सरकार है। आपको आपके अधिकार नहीं दिए गए। आपको बांटने की राजनीति की। देशभर में झूठा राष्ट्रवाद दिखाया गया। हाल में इन लोगों ने SIR करवाकर 65 लाख वोट काट दिए। इसके कटने का मतलब क्या है? आपके अधिकार कट रहे हैं। आपको कमजोर किया जा रहा है। इससे आपको सरकारी फायदे नहीं मिलेगा।
पढ़ें :- Viral Video : छात्र के साथ रैगिंग, मेरा एकादशी का व्रत है, मम्मी ने रखवाया है…फिर भी नहीं रुकी दरिंदों की दबंगई
मोदी जी मंच पर आकर कहते हैं सरकार बना दो करोड़ों नौकरी देंगे, अरे इससे पहले क्यों नहीं नौकरी दी गई?
प्रियंका गांधी ने कहा कि इन लोगों ने हर चीज पर टैक्स लगा रखा है। बड़े-बड़े उद्योग अपने दोस्तों को दे रखे हैं। इन लोगों ने निजीकरण कर दिया है। सब ठेके पर हो रहा है। मोदी जी अपने 2 दोस्तों को सारी सरकारी कंपनियां दे दी है। मोदी जी मंच पर आकर कहते हैं सरकार बना दो करोड़ों नौकरी देंगे। अरे इससे पहले क्यों नहीं नौकरी दी गई? आप क्या कर रहे थे अब तक? किसानों को लूट रहे हैं। बिजनेस खत्म कर रहे हैं। इनके हाथों में कुछ नहीं बचा है। जो आपका था वो ये लोग अपने दोस्तों को दे चुके हैं। ये झूठे वादे करते हैं। झूठे सपने दिखाते हैं। प्रियंका गांधी जैसे ही मंच पर पहुंची माइक खराब हो गया। इसके बाद वे दूसरे माइक पर पहुंचीं और संबोधन शुरू किया।
LIVE: Smt. @priyankagandhi ji addresses a public meeting | Begusarai, Bihar. https://t.co/KAfChsa1fV
— Congress (@INCIndia) November 1, 2025
पढ़ें :- VIDEO-संजय निषाद का आरक्षण पर बड़ा बयान, बोले-अच्छे पद पर रहने वाले को आरक्षण छोड़ देना चाहिए, ताकि गरीब और वंचित को मिल सके इसका लाभ
मैं बताना चाहती हूं देश में आज जो इतना विकास है वो कांग्रेस की देन है
प्रियंका गांधी ने कहा कि ये लोग वोट चोर हैं। आपके वोट चोरी करके सरकार बनाते हैं। इन लोगों ने 20 साल राज किया, लेकिन कोई काम नहीं किया। अब जनता समझने लगी है। कोई शिक्षा, उद्योग, महंगाई की बात नहीं करता है। सब ध्यान भटकाने की बातें करते हैं। जनता अब जागरूक हो गई है। अब ये लोग घबरा रहे हैं, इसलिए वोट की चोरी कर रहे हैं। इन्हें पता है जनता जाग गई है। वो ये सब बर्दाश्त नहीं करेगी, इसलिए ये वोट चुरा रहे हैं। परीक्षा पास आते ही पेपर चोरी हो जाते हैं प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि इस सरकार में जब पेपर पास आते हैं तो क्या होता है? आप लोग सब जानते हैं जब पेपर आते हैं लीक हो जाता है। ये लोग बार-बार इतिहास की बात करते हैं। मैं बताना चाहती हूं देश में आज जो इतना विकास है वो कांग्रेस की देन है।
10 हजार रुपए बांट रहे हैं ले लो, लेकिन वोट सोच समझाकर देना
बहनों मैं भी आपकी तरह महिला हूं। मैं समझती हूं कैसे महिलाओं को हमेशा समाज का पूरा बोझ उठाना पड़ता है। मोदी जी ने आपके लिए क्या किया है। चुनाव आया है तो 10 हजार रुपए ले लो। इसका क्या मतलब है। आपसे फायदा लेना है तो 10 हजार बाट रहे हैं। पता नहीं चुनाव के बाद ये लोग क्या करेंगे? इन लोगों की नीयत ठीक नहीं है। प्रियंका ने कहा, ये लोग आपको 10 हजार रुपए बांट रहे हैं ले लो, लेकिन वोट सोच समझाकर देना।
पढ़ें :- Shri Krishna Janmashtami 2026 : सीएम ने लिखी पाती, योगी, बोले-श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें
प्रियंका ने कहा कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। बच्चों की चिंता है, बेटियों की चिंता है। डर ऐसा है कि कमाने जाना भी चाहें तो नहीं जा सकती हैं। बिहार में नीतीश कुमार के हाथ में कुछ नहीं बचा है। यहां की सरकार दिल्ली से चल रही है। वो लोग जो कहते हैं नीतीश कुमार वही करते हैं। आप दूसरे शहरों में नौकरी के लिए जाते हैं। घबराहट लेकर आप वहां नौकरी करते हैं। मेरे परिवार का क्या होगा? मेरा परिवार कैसा होगा? उस वक्त आपको बचाने कोई नहीं आता। आपको बिहार की स्थिति बदलनी है तो खुद आगे आना होगा।
हम काम नहीं करेंगे तो हमें भी हटा देना प्रियंका ने कहा, महिलाओं आप अपनी बुद्धि से काम लो। चुनाव का समय है। नेता आएंगे झूठे वादे करेंगे फिर चले जाएंगे। आप फैसला करो की ऐसी सरकार आए जो आपको आगे बढ़ाए। आप ऐसी सरकार बनाओ जो शिक्षा दे, रोजगार दे, पेपर लीक को रोके। आज आपके पास मौका है। अपनी ताकत पहचानो। हमें एक बार मौका दो। हम भी काम नहीं करें तो हटा देना। आज बिहार में कहीं जाओ बिहार के लोग काम कर रहे हैं। आप देश को बना रहे हैं। आप अपनी शक्ति को पहचानो। ऐसे नेताओं के चक्कर में मत रहो जो अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं। हमारा कैंडिडेट गरीबदास आपकी तरह है। आपको समझता है। आपका काम करेगा।
NDA सरकार में अपराध बढ़े
महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर हैं। नौजवानों का जीवन मुश्किल में है। सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे हो रहे हैं। उद्योगपतियों की हत्या हो रही है। हाल में चुनाव प्रचार के दौरान नेता की हत्या कर दी गई। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। बिहार में दिल्ली से सरकार चल रही है: मोदी जी कहते हैं डबल इंजन की सरकार चलाएंगे, कहीं कोई डबल इंजन नहीं है, एक सिंगल इंजन है इनका, जो दिल्ली से चलता है। नीतीश कुमार का कोई आधार नहीं है। नीतीश कोई फैसले नहीं लेते हैं। सारे फैसले दिल्ली से लिए जाते हैं। सरकारी कंपनियां अपने 2 दोस्तों को दी: बिहार में कौड़ी के दाम पर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को जमीन दी जा रही हैं। बिहार सरकार की जो नीति है उसमें अपने भविष्य को अपने हाथों में नहीं लेंगे तो यह बदलने वाला नहीं है। मोदी जी ने सरकार कंपनियों का प्राइवेटाइजेशन कर दिया है। सारी कंपनियां अपने 2 दोस्तों के हाथों में दे दी है।
जीत नहीं पाएंगे, इसलिए योट चोरी कर रहे
इन लोगों ने बिहार की जो स्थिति बनाई है, उससे बिहार को निकालना है और इसके लिए बदलाव लाना पड़ेगा। यह लोग वोट चोर हैं। पहले इन लोगों ने बांटने की कोशिश की। मोदी जी को सत्ता में आए 11 साल हो गए और एक बार भी नहीं सोचा हमारे देश के बारे। जनता समझ नहीं पा रही है कि देश के साथ क्या हो रहा है। आप नौजवान समझने लगे हैं कि सिर्फ ध्यान भटकने के लिए बात हो रही है। ये हर गए हैं, इसलिए वोट चोरी करने में लगे हैं।
पढ़ें :- UP Janta Darshan : सीएम योगी बोले- धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज, बहन के लोहिया एडमिट होते ही भाई की आंखों में आए आंसू
20 सालों से काम किया नहीं, इसलिए बांट रहे हैं पैसे
20 सालों से यह सरकार है और मोदी जी ने सरकार को अपने रिमोट कंट्रोल से चलाई है। आपके लिए क्या किया। जब आपसे फायदा लेना है तो योजना निकाली जा रही है, चुनाव खत्म तो पता नहीं क्या होगा। पैसा जो मिला उसका क्या होगा, इन लोगों की नीयत पहचानिए, क्योंकि उनकी नीयत ठीक नहीं है। 10000 दे रहे हैं वह ले लो, लेकिन वोट एकदम सोच समझ कर डालो। वोट मत खरीदने दो, नारियों अपना आत्म सम्मान पहचानो।