नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress Party’s National General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को एक्स पोस्ट पर देश में खाद को बीजेपी सरकार (BJP Government) पर बड़ा हमला बोला है।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
उन्होंने कहा कि यह रबी फसलों की बोवाई का पीक सीजन है और हमेशा की तरह फिर से पूरे देश में उर्वरक खाद का संकट पैदा हो गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। किसान अपने खेतों में काम छोड़कर इधर-उधर भटक रहे हैं और जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह रबी फसलों की बोवाई का पीक सीजन है और हमेशा की तरह फिर से पूरे देश में उर्वरक खाद का संकट पैदा हो गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। किसान अपने खेतों में काम छोड़कर इधर-उधर भटक रहे हैं और जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 19, 2024
पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में हर सीजन में खाद का संकट के चलते किसानों की यह परेशानी अब आम हो गई है। क्या भाजपा सरकार दस साल में यह अंदाजा ही नहीं लगा सकी कि देश में कुल कितनी खाद की जरूरत होती है? प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि चाहे फसलों का दाम हो या खाद-बीज की उपलब्धता, बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा खुद किसानों के लिए संकट बन चुकी है।
मेरी दादी इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री बनीं तो आदिवासी समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाकर उन्हें शक्ति देने का काम किया
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress Party’s National General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि मेरी दादी इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) अपने चुनाव अभियान की शुरुआत हमेशा महाराष्ट्र के नंदुरबार से करती थीं। वे मानती थीं कि आदिवासी समाज की संस्कृति सबसे अच्छी और अनूठी है क्योंकि वह प्रकृति का सम्मान और संरक्षण करती है। जब वे प्रधानमंत्री बनीं तो आदिवासी समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाकर उन्हें शक्ति देने का काम किया। उन्होंने अपनी नीतियों से आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों को सबसे ज्यादा मजबूत किया।
मेरी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी जी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत हमेशा महाराष्ट्र के नंदुरबार से करती थीं। वे मानती थीं कि आदिवासी समाज की संस्कृति सबसे अच्छी और अनूठी है क्योंकि वह प्रकृति का सम्मान और संरक्षण करती है। जब वे प्रधानमंत्री बनीं तो आदिवासी समाज के लिए कई महत्वपूर्ण… pic.twitter.com/AHiLFDNK0v
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 19, 2024
पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी जाति आधारित जनगणना और SC/ST/OBC के लिए आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाने की मांग करके इंदिरा गांधी के विचारों को ही आगे बढ़ा रही है। दादी जी! आपके दिए सेवा और संस्कार के सबक सदैव हमारे साथ रहेंगे।