Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी सहित कई मुद्दों को लेकर विरोध जारी

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी सहित कई मुद्दों को लेकर विरोध जारी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने ‘अमित शाह जवाब दो’ के पोस्टर लेकर आए और शाह के खिलाफ नारेबाजी की।

पढ़ें :- फर्रुखाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत पर जीजा और बहन का घर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप, FIR दर्ज

बता दें कि विपक्ष 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन को लेकर संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान देने की मांग कर रहा है। प्रियंका ने कहा कि जब तक गृह मंत्री संसद में बयान नहीं देते, तब तक गतिरोध जारी रहेगा। विपक्ष का हंगामा सदन के अंदर भी जारी रहा। इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही शोर-शराबे के बीच आधे घंटे ही चल सकी। 12 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही दोबारा शुरू हई। हालांकि, हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक फिर से स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में सरकार आज 4 बिल पेश कर सकती है। शाह दो बिल पेश करेंगे। जिसमें एक केरल (अल्टरेशन ऑफ नेम) बिल, 2026 है। वहीं दूसरा नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एक्ट, 1962 संशोधन बिल है। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। संसद में विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध किया।

Advertisement