Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वरिष्ठ पत्रकार जगदीश गुप्त को पौत्र जन्म की बधाई देने पहुंचे गणमान्य नागरिक

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश गुप्त को पौत्र जन्म की बधाई देने पहुंचे गणमान्य नागरिक

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  रविवार को नगर के वरिष्ठ पत्रकार जगदीश गुप्त के आवास पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में नगर के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

पढ़ें :- पप्पू यादव की लोकप्रियता भाजपा पचा नहीं पा रही, प्रेस कांफ्रेंस में हमलावर के चाकू लेकर पहुंचने की घटना बेहद गंभीर: अखिलेश यादव

इस अवसर पर पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडे, पूर्व सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही, राष्ट्रीय सहारा के संपादक पियूष बांका,पूर्व विधायक नौतनवा अमन मणि त्रिपाठी,पूर्व विधायक नौतनवा मुन्ना सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा वरिष्ठ नेता समीर त्रिपाठी, बबलू सिंह, उमेश जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल, नेपाल के भैरहवा मेयर इश्तियाक अहमद,पत्रकार सतीश त्रिपाठी, विजय चौरसिया, आलोक जोशी, संदीप जायसवाल, अतुल जायसवाल, अमित वर्मा, अरविंद मिश्र, अजय जायसवाल, आकाश पांडे, मुराद अली, राजा अग्रहरि, युवा समाजसेवी व दवा व्यवसायी गौतम जोशी, व्यापार मंडल सोनौली अध्यक्ष विजय रौनियार, डॉ दिलीप यादव,अखाड़ा जिम के मालिक अनीश शाव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने श्री गुप्त को उनके जेष्ठ पुत्र ऋषभ सागर के प्रथम पुत्र रत्न प्राप्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जगदीश गुप्त ने सभी का आभार व्यक्त किया।

पढ़ें :- सपा विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू सड़क हादसे में घायल, बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे के समीप कारों की भिड़ंत

Advertisement