पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पुलवामा शहीद दिवस के अवसर पर आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार ने नौतनवा कस्बे के छपवा तिराहे पर स्थित नौतनवा के लाल शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान वीर शहीद की गौरवगाथा को याद करते हुए सभी ने दो मिनट का मौन रखा और उनकी शहादत को नमन किया।
पढ़ें :- BJP सरकार ‘राम पथ’ के नाम पर अयोध्या के हर समाज के लोगों के घर को बिना किसी नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था किये बग़ैर ही गिरा रही: अखिलेश यादव
इस श्रद्धांजलि सभा में प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, पप्पू जायसवाल, अशोक कुमार, अनिल जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मचारीगण व सभासदगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि शहीद पूरन बहादुर थापा की कुर्बानी को नौतनवा नगर कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने और देश की सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने अपने संबोधन में पुलवामा के शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और देश हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और देश के प्रति समर्पण की शपथ ली।
पढ़ें :- देखिए बंगाल में दीदी का क्या हश्र हुआ? राजनीति में हमेशा एक और एक दो नहीं होते, एक और एक 11 भी हो सकते हैं