नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 (Punjab Assembly Elections 2027) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 31 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं, वहीं कुछ मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के टिकट भी काटे गए हैं।
पढ़ें :- गजनबी ने सोमनाथ लूटा, भाजपाइयों ने राम मंदिर', बीजेपी हिम्मत के साथ लगाए ज्ञानेश कुमार और एसआईआर जिंदाबाद के नारे: संजय सिंह
CM @BhagwantMann Addressing the Media LIVE https://t.co/WLbN5pX4xD
— AAP (@AamAadmiParty) November 12, 2026
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा लंबी विधानसभा सीट की हो रही है। यहां से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह उनके रिश्तेदार रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, खरड़ विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक अनमोल गगन मान को भी टिकट नहीं दिया गया है।
पढ़ें :- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीन विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत ने थामा बीजेपी का झंडा
The Aam Aadmi Party hereby announces the following candidates for the Punjab Legislative Assembly Elections, 2027. https://t.co/14cQpqt6pV
— AAP (@AamAadmiParty) November 12, 2026
पार्टी ने सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। मीत हेयर पहले भी इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा होशियारपुर से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। पंजाब की अभिनेत्री सोनिया मान को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। उन्हें अमृतसर जिले की राजा सांसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।