Shreyas Iyer fined: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार शाम आईपीएल 2025 का 49वां मैच खेला गया। इस मैच में 4 विकेट से जीत हासिल करके पंजाब ने मेजबान टीम को प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया। साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें से सीधे दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। इस मैच में 72 रनों की कप्तानी पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। हालांकि, पंजाब की एक छोटी सी गलती ने उनके कप्तान के लाखों का नुकसान करवा दिया है।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच बाद बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना स्लो ओवर-रेट के कारण लगा है। आईपीएल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच 49 के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूंकि, यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।