Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Jugaad Video: पंजाबियों ने सरसों का साग घोंटने का निकाला हाइटेक जुगाड़, देखें वीडियो

Jugaad Video: पंजाबियों ने सरसों का साग घोंटने का निकाला हाइटेक जुगाड़, देखें वीडियो

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Jugaad Video: एक शख्स ने सरसों का साग घोंटने के लिए ऐसा जुगाड़ किया, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं. शख्स ने सरसों का साग घोंटने के लिए ड्रिलिंग मशीन का इस्तेमाल किया है.  वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बड़े से कुकर में उबला हुआ सरसों का साग रखा है. वहीं, पास बैठी महिला दूसरे बर्तन में रखे मक्के के आटे को लेकर कुकर में डालती है.

पढ़ें :- महाराष्ट्र के सरकारी आश्रम मे 82 बच्चों का आधा सिर मुंडवाया गया, बच्चों के खेलने की वजह से नाराज हो गए अधीक्षक


फिर एक शख्स जो कि ड्रिलिंग मशीन लेकर बैठा है वो कुकर में मशीन को डालकर ब्लेंडर की तरह उसे चला देता है. और आप देख सकते हैं कि कितने अच्छे से वो सरसों के साग को ड्रिलिंग मशीन से घोंट लेता है. अगर आप लोग भी सरसों का साग बनाते होंगे तो ये जरूर जानते होंगे कि साग बनाते समय उसे घोंटने की जरूरत भी पड़ती है. लेकिन, आपने कभी सरसों का साग घोंटने के लिए ऐसा तरीका नहीं देखा होगा.

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...
Advertisement