Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Purvi Champaran Firing: सुबह-सुबह गोलियों की गूंज से थर्राया पूर्वी चंपारण; एक लड़की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Purvi Champaran Firing: सुबह-सुबह गोलियों की गूंज से थर्राया पूर्वी चंपारण; एक लड़की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Purvi Champaran Firing: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शनिवार सुबह-सुबह गोलीबारी की खबर सामने आयी है। यहां पर मधुबन थानाक्षेत्र के बांकी गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। इस दौरान गोली लगने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक, बांकी गांव में सुबह करीब 7:30 बजे दो पट्टीदारों के बीच झगड़े में गोली चलने की घटना सामने आयी। बताया जा रहा है कि रामजी भगत और प्रेम भगत के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन के विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस लड़ाई में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किया और गोली भी चली।

फायरिंग के दौरान एक गोली प्रेम भगत की 15 वर्षीया भगिनी को लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम घटना को अंजाम देनेवाले बाकी लोगों की तलाश कर रही है। तनाव को देखते हुए पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मौके पर डेरा डाला हुआ है।

Advertisement