मुंबई। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री (Telugu Film Industry) के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनके करियर में चार चांद लगाने में फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ (Film ‘Pushpa the Rise’) का बहुत बड़ा हाथ है। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात पैन इंडिया स्टार (Pan India Star) बना दिया था। अब फैंस को अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Film ‘Pushpa 2’) के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। इसे लेकर अब नई जानकारी सामने आई है, जिसे सुन आप खुशी से झूम उठेंगे
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
टी-टाउन के गलियारों में चल रही चर्चा की मानें तो पुष्पा 2 (Pushpa 2) के निर्माता 15 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इस महीने के अंत में छह शहरों में प्रचार शुरू होने से पहले ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा।